जौनपुर, जुलाई 12 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए संबद्ध महाविद्यालयों को 14 जुलाई तक छात्रों के अंक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। समय सीमा का पालन नहीं करने पर संबंधित महाविद्यालय के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय लगातार परीक्षा परिणाम घोषित कर रहा है, लेकिन कुछ महाविद्यालयों की ओर से अब तक छात्रों के आंतरिक, सेशनल, प्रायोगिक और डिसर्टेशन के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए हैं। इससे परीक्षा परिणाम जारी करने में विलंब हो रहा है। निर्देश दिया कि सभी संबद्ध महाविद्यालय 14 जुलाई तक सभी पाठ्यक्रमों और विषयों के अंक अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड कर दें। इसके बाद पोर्टल बंद क...