14 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर होगी बीएलओ-बीएलओ-2 की बैठक
बोकारो, जुलाई 11 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर)-2026 के तहत गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या 34 के सभी मतदान केंद्रों पर 14 जुलाई को बीएलओ एवं बीएलओ-2 की द्वितीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव पाठशाला की दूसरी बैठक भी संपन्न होगी। यह जानकारी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक राम ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं (एएसडीडी) की सूची बीएलए-2 के साथ साझा कर उसके सत्यापन को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की जाएगी। अशोक राम ने बताया कि बैठक में आम मतदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, पिछले चुनाव के निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा अन्य रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.