देहरादून, मई 16 -- 14 जुलाई को मतदाता सूची के प्रथम ड्राफ्ट का प्रकाशन किया जाएगा। 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा 11 सितंबर तक उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर को किया जाएगा। शनिवार को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 नियुक्त करने की बात कही। ताकि पुनरीक्षण कार्य त्रुटिरहित ढंग से निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके। बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 29 मई से 7 जून तक गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्य संपन्न किया जाएगा। 8 जून से 7 जुलाई तक...