14 जुलाई को गोंडा में लगेगी पेंशन अदालत, 6 जुलाई तक दें आवेदन
बलरामपुर, जुलाई 4 -- बलरामपुर। सेवानिवृत्त एवं मृतक शासकीय कर्मचारियों के परिवारों की पेंशन व अन्य सेवानिवृत्ति लाभों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए आगामी 14 जुलाई को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत प्रातः 11 बजे आयुक्त सभागार, गोंडा में आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित होगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि पेंशन अदालत से संबंधित वादपत्र/प्रत्यावेदन का प्रारूप कोषागार बलरामपुर में उपलब्ध है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों या मृतक शासकीय सेवकों के आश्रितों को पेंशन अथवा अन्य सेवानिवृत्ति लाभों से संबंधित कोई समस्या है, वे निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर अपना वादपत्र/प्रत्यावेदन 6 जुलाई 2026 तक कोषागार में अनिवार्य रूप से जमा कर दें, ताकि मामलों को पेंशन अदालत में प्रस्तुत कर उनका निस्तारण कराया जा सके। यह भी पढ़ें- पंजाब-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.