लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- सम्पूर्णानगर कस्बे के पब्लिक इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर दो दिवसीय नशा मुक्ति विराट दंगल का आयोजन 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे से होगा। दंगल के आयोजक राजन यादव व अजीत मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विराट कुश्ती दंगल में राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व देश के अन्य प्रदेशों सहित नेपाल के भी तमाम पहलवान पहुंचकर अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। हर वर्ष 14 और 15 जनवरी को विराट दंगल का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खीरी पीलीभीत गन्ना समिति के वाइस चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता उर्फ मंटू भैया होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.