कटिहार, दिसम्बर 2 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में दो महीने से जारी शहनाइयों की गूंज अब कुछ दिनों के लिए थमने वाली है। 18 नवंबर से शुरू हुए लग्न सीजन ने आभूषण, मिठाई, दूध-दही, कपड़ा, फूल, टेंट, कैटरिंग और ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबारियों को शानदार कमाई दी। हजारों परिवारों के घरों में खुशियों की रौनक और बाजारों में चहल-पहल देखते ही बन रही थी। लेकिन 16 दिसंबर से खरमास शुरू होते ही यह रौनक ठहर जाएगी। विवाह-संस्कार सहित सभी शुभ कार्य 14 जनवरी तक पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान बैंड-बाजा, बारात, पंडाल और जश्न का माहौल लगभग गायब रहेगा। 11 दिसंबर से शुक्रास्त, 16 से खरमास, बंद होंगे शादी-ब्याह आचार्य अंजनी कुमार ठाकुर बताते हैं कि 11 दिसंबर से शुक्र के अस्त होने के कारण शुभ कार्यों का आयोजन वर्जित माना गया है। इसी बीच 16 दिसंबर से शुरू हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.