औरैया, जनवरी 7 -- औरैया। जनपद में जारी अत्यधिक शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनज़र जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय 14 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। यह आदेश सभी बोर्डों के मान्यता प्राप्त, अशासकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि वर्तमान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि तक विद्यालयों में कक्षाएं संचालित नहीं होंगी और आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया है कि वे अभिभावकों को समय रहते अवगत कराएं, ताकि बच्चों को ठंड के मौसम में विद्यालय न भेजा जाए।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.