नई दिल्ली, जनवरी 12 -- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति को हिंदू धर्म में साल के सबसे बड़े और शुभ पर्वों में गिना जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं और इसी के साथ सूर्य के उत्तरायण होने की शुरुआत मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य का उत्तरायण होना शुभता, सकारात्मक ऊर्जा और नए आरंभ का संकेत माना जाता है। शास्त्रों में मकर संक्रांति को अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक भी कहा गया है। मकर संक्रांति के बाद दिन धीरे-धीरे बड़े होने लगते हैं और रातें छोटी होने लगती हैं।14 जनवरी को सूर्य का गोचर दोपहर में इसलिए बनी तारीख को लेकर असमंजस पंचांग के मुताबिक, 14 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना ही मकर संक्रांति कहलाता है। हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.