नई दिल्ली, जून 17 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेल दी है। उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों को रडार पर लेते हुए विकेट के चारों तरफ चौके- छक्कों की बरसात की और अपने वनडे करियर का एक और शतक लगा दिया है। लंबे अरसे के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे ईशान किशन के लिए यह शतक एक संजीवनी बूटी की तरह है। यह भी पढ़ें- LIVE: 350 के नजदीक भारतीय टीम, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने संभाला रखा मोर्चा बुधवार, 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल 9 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल...