रिषिकेष, फरवरी 1 -- चंद्रेश्वरनगर से सीधे गंगा में गिर रहे दूषित पानी को लेकर 14 घरों की नालियां नगर निगम की टीम ने बंद कर दिया है। यह कार्रवाई डीएम सविन बंसल के निरीक्षण के बाद हुई है। डीएम सविन बंसल ने बताया कि हाल ही में निरीक्षण के दौरान चंद्रेश्वरनगर में ढालवाला ड्रेन के आसपास कुल 21 भवन मिले। इनमें से 14 भवनों का ग्रे-वाटर सीधे नाले में जा रहा था, जबकि सात भवनों का ग्रे-वाटर सीवर लाइन से संयोजित था। विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद नाले में ग्रे-वाटर प्रवाहित कर रहे 14 भवनों के स्वामियों को नोटिस जारी किए। भवनों से नाले में जाने वाली अपशिष्ट जल निकासी को बंद करने के लिए कहा गया। नगर निगम और जल संस्थान को क्षेत्र की दो नालियों को भी टेपिंग के निर्देश दिए गए, जो कि अब टेप कर दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.