संतकबीरनगर, जून 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के घनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर स्थित कोचरी उपकेंद्र पर बीती रात करीब 11 बजे से ही बिज़ली सप्लाई पूरी तरह से ठप है। किसी को कोई जानकारी नहीं है कि बिज़ली क्यों बाधित है।लाइन में फाल्ट को दुरुस्त न कर पाने के कारण भीषण गर्मी में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 14 घंटे से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद भी बिज़ली विभाग के कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढ़ने से भी नहीं मिल रहा है। एक कर्मचारी से फोन पर बात करने पर पता चला है कि नाथनगर से 33 केवी की मेन सप्लाई लाईन बाधित है। सुबह से लाईनमैन लगे हुए हैं, लेकिन अभी फाल्ट नहीं मिल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...