भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। पिछले 14 घंटे के भीतर शहर में दो बार हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। जलजमाव और कीचड़ के कारण पूरे शहर की स्थिति नारकीय हो गई है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार देर रात हुई भारी बारिश के बाद भोलानाथ अंडरपास और बौंसी पुल अंडरपास में जलभराव हो गया था। नगर निगम की टीम ने गुरुवार सुबह से ही डिसेल्टिंग मशीन और पंप लगाकर पानी निकालने का कार्य शुरू किया, लेकिन दोपहर में दोबारा हुई तेज बारिश ने निगम की मेहनत पर पानी फेर दिया और इन जगहों पर फिर से भारी जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। आसानंदपुर और उर्दू बाजार इलाके में बुडको द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई की गई थी। मिट्टी को सड़क किनारे ही छोड़ दिया। बारिश के पानी में मिलक...