गिरडीह, अप्रैल 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के फीडर नंबर-3 की घनी आबादी लगभग 14 घंटे तक ब्लैकआउट में रही। मंगलवार की देर रात बिजली कटी, वह बुधवार दोपहर दो बजे के बाद लौटी। इस दौरान घरों के लाईट-पंखे बिल्कुल बंद रहे। बिजली बंद रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। लोग रातजग्गा करते रहे। बच्चों और महिलाओं को बिजली कटी रहने से परेशानी हुई। महिलाओं को कामकाज करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली बंद रहने से कई मोहल्लों को पानी संकट भी झेलना पड़ा। बताया गया कि मंगलवार की देर रात हादसे में मोहनपुर रोड पर बिजली खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयवाह था कि मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं बिजली के तार व पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। इससे मोहनपुर, अलकापुरी, बोड़ो सहित फीडर नंबर-3 के मोहल्लों की बिजली बंद हो गई। इसके बाद विभाग को इसकी जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.