14 घंटे अंधेरे में डूबा आधा दिबियापुर, भीषण गर्मी में तड़पे उपभोक्ता
औरैया, अप्रैल 28 -- दिबियापुर, संवाददाता। भीषण गर्मी के दौर में दिबियापुर नगर का आधा हिस्सा सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक करीब 14 घंटे अंधेरे में डूबा रहा। ककराही बाजार को आपूर्ति देने वाली 11 केवी विद्युत लाइन में रेलवे लाइन के नीचे आए फॉल्ट ने हजारों उपभोक्ताओं की रात मुश्किल कर दी। बिजली गुल होते ही जहां लोगों को उमस भरी रात में बिना पंखे-कूलर के तड़पना पड़ा, वहीं पेयजल संकट ने परेशानी को और बढ़ा दिया। सोमवार रात करीब 8 बजे अचानक ककराही फीडर की लाइन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे नगर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। गर्मी के चरम पर बिजली जाते ही हालात बदतर हो गए। घरों में लगे इनवर्टर भी कुछ ही घंटों में जवाब दे गए, जिसके बाद लोगों को पूरी रात अंधेरे और उमस में गुजारनी पड़ी। कई परिवार घरों से बाहर सड़कों और छतों पर समय बिताते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.