उरई, अप्रैल 11 -- आटा। संवाददाता आटा पावर हाउस से जुड़े 14 गांवों में शनिवार को करीब 7 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों में आक्रोश है। जेई का कहना है कि किसानों की खड़ी फसल और जर्जर बिजली तारों के चलते तेज हवा में आग लगने की आशंका को देखते हुए एहतियातन बिजली बंद कराई गई, लेकिन इस दलील को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी और संदेह दोनों बढ़ गए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिजली के तार वाकई जर्जर हालत में हैं तो विभाग ने समय रहते उनकी मरम्मत या बदलने का काम क्यों नहीं कराया, लंबे समय से खराब व्यवस्था को नजरअंदाज करने के बाद अचानक घंटों बिजली बंद करना कहीं न कहीं विभाग की लापरवाही को ही दर्शाता है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट देना पूरी तरह मनमानी है, भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत, पशुओं की देखभाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.