वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी-सेवापुरी, हिटी। कपसेठी के बाराडीह और बनौली गांव में शुक्रवार रात चोरों ने 14 खम्भों से बिजली का केबल काट लिया। इससे गांव के बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता गोविंद रवि की ओर से भेलूपुर बिजली थाने में तहरीर दी गई है। इसके एक रात पहले मिर्जामुराद के अमिनी गांव से भी चोरों ने आठ बिजली खम्भों से तार काट लिया था। वहीं, घटना में बिजली विभाग से निकाले गए कुछ संविदा कर्मचारियों के शामिल होने की चर्चा है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय बरईपुर के अधिशासी अभियंता मनीष झा मामले का संज्ञान लेकर अपने स्तर पर जांच करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेवापुरी उपकेंद्र के कालिका धाम फीडर से बाराडीह और बनौली गांव में बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार रात चोरों ने 14 पोल से तार काट ले गए। इससे दोनों गांव में अंधेरा छा गया। सुबह ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.