14 क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत होगी
चम्पावत, अगस्त 20 -- योगेश, चम्पावत। चम्पावत के 14 क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत की जाएगी। प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों के मरम्मत कार्यों के लिए 14 प्रस्तावों को राज्य आपदा मोचन निधि के मानकों के अनुरूप स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के लिए कुल Rs.93.081 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में Rs.65.156 लाख की धनराशि अवमुक्त हो गई है। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि आपदा के कारण क्षतिग्रस्त शासकीय परिसम्पत्तियों की शीघ्र बहाली जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। -- यह भी पढ़ें- क्षतिग्रस्त सड़को के पुनर्निर्माण को मंजूरी मिली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.