उरई, जून 19 -- आटा। संवाददाता क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह के निर्देश पर इटौरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर चालान किया। सब इंस्पेक्टर अनुपम मिश्रा, हमराही अंकित कुमार, कैलाश कुमार व रुपेश तिवारी गश्त पर थे। तभी बारा गांव की पुलिया के पास संदिग्ध हालत में बैठे व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी में आरोपी श्रीराम निवासी संदी थाना आटा के थैले से 14 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...