हरिद्वार, अप्रैल 11 -- श्री गुरु नानक देव धर्म प्रचार समिति की शनिवार को निर्मल विरक्त कुटिया में बैठक आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि 14 अप्रैल को बैसाखी पर हरकी पैड़ी परिसर स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदडी मूल स्थान के लिए कूच किया जाएगा। पिछले चार दशक से गुरुद्वारे के लिए शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। 14 अप्रैल को पथरी थानांतर्गत डांडी चौक से सैकड़ों की संख्या में सिक्ख संगत कूच करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सिक्ख धर्म की भावनाओं का सम्मान करते हुए गुरुद्वारे के लिए मूल स्थान आवंटित करे। हर वर्ष मूल स्थान पर शासन-प्रशासन अरदास करने के लिए जाने नहीं देता है। भाजपा सरकार से बहुत उम्मीद थी लेकिन कुछ नहीं हो रहा है। अधिकारियों को कई पत्र लिखे जिसके कोई जवाब भी नहीं मिले। जब तक मूल स्थान नहीं मिलता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.