गिरडीह, अप्रैल 2 -- गावां। गावां ब्लॉक मोड़ के समक्ष 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने के लिए सामाजिक समानता, शिक्षा और जाति-मुक्त समाज का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसा राष्ट्र बनाना जरूरी है, जहां संविधान सर्वोच्च हो। सभी को समान अवसर मिले और दबे-कुचले वर्गों का उत्थान हो। उन्होंने यूजीसी के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि जातिवादी मानसिकता पर प्रहार करने तथा रोहित वेमुला जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ऐसे नियम आवश्यक हैं। मौके पर माले प्रखंड सचिव सकलदेव यादव, रविदास महासभा प्रखं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.