14 को सिसई में होगी अहीर सेना की प्रखंडस्तरीय बैठक
गुमला, जून 12 -- सिसई। अहीर सेना प्रखंड समिति, सिसई की बैठक 14 जून को दिन के 10 बजे से डूमर टोली आम बगीचा में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए अहीर सेना झारखंड के सचिव देव नारायण यादव ने बताया कि बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों के बुद्धिजीवी व स्वजातीय सदस्य शामिल होंगे। बैठक में अहीर समाज के अधिकार, हित, ओबीसी आरक्षण की बहाली औरवर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही सरकार को मांगों से अवगत कराने का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में प्रखंड कमेटी व पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार, मेधावी छात्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम तथा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पर भी जोर रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.