नवादा, अप्रैल 8 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी 14 अप्रैल को सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद खरमास का समापन हो जाएगा। खरमास की अवधि समाप्त होने के साथ ही एक बार फिर से शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। 14 मार्च से खरमास शुरू होने के बाद से मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से विराम लग गया था। ऐसे में विवाह, मुंडन, उपनयन, कर्णछेदन आदि संस्कारों के मुर्हूत नहीं बन रहे थे। लेकिन, अब 14 अप्रैल की सुबह 11:45 बजे सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ खरमास का समापन हो जाएगा। हालांकि, वैवाहिक मुहूर्त 20 अप्रैल से शुरू होगा। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र झा ने बताया कि अप्रैल और मई माह में विवाह के लिए 8-8 शुभ मुहूर्त हैं। 17 मई से 15 जून तक अधिकमास होने के कारण मांगलिक कार्य पर विराम रहेगा। उसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.