फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- फर्रुखाबाद। लिंक एक्सप्रेस वे को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की एक बैठक गुतासी में हुयी। इसमें निर्णय लिया गया कि 14 फरवरी को जिला मुख्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि लिंक एक्सप्रेस वे में जा रही किसानों की जमीनों के सर्किल रेट हर हाल में एक समान हों। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में किसान मुख्यालय पर एकत्र हांेंगे। बैठक में छविनाथ शाक्य, गोपी शाक्य, अभय यादव, अनुज राजपूत, अरविंद गंगवार, दिनेश सिंह, रामप्रकाश, रजत गंगवार, टिंकू यादव आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.