देवघर, दिसम्बर 12 -- देवघर। देवघर जिला खुदरा दुकानदार संघ की नई कार्यसमिति का चुनाव 14 दिसंबर 2025 रविवार को बंपास टाउन के बैजू वाटिका में संपन्न होगा। इस दौरान चुनाव कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें सबसे पहले वैसे सदस्य जो नामांकन प्रपत्र भरकर उम्मीदवार बने हैं, उनमें से प्रत्येक उम्मीदवार को एक प्रस्तावक और दो समर्थक के सहयोग से कार्यसमिति का सदस्य चुना जाएगा। उसके बाद नई कार्यसमिति अध्यक्ष ,सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों को चुनेगी। इस बात की जानकारी देवघर जिला खुदरा दुकानदार संघ के पदाधिकारियों ने दी। कार्यसमिति चुनाव को लेकर संघ द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। चुनाव को लेकर सदस्य नामांकन प्रपत्र भरकर उम्मीदवार बन रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...