14 कोयला अधिकारी बनेंगे जीएम, बीसीसीएल से दो
धनबाद, जून 28 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। 26 एवं 27 जून को आयोजित साक्षात्कार के आधार पर मानव संसाधन विभाग में ई-7 से ई-8 ग्रेड में पदोन्नति के लिए डीपीसी ने 14 अधिकारियों के नाम की अनुशंसा की है। इनमें बीसीसीएल के दो अधिकारी सुरेंद्र भूषण (विभागाध्यक्ष, सीएसआर) एवं डॉ शरत कुमार सिन्हा (विभागाध्यक्ष, विधि) के नाम शामिल हैं। अनुशंसित अधिकारियों की अद्यतन मंजूरी प्राप्त होने पर आदेश जारी किए जाएंगे। पदोन्नति आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावी होगी। तैनाती का स्थान आदेश में उल्लिखित होगा। पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करना पदोन्नति आदेश में निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर करना होगा। यह भी पढ़ें- खुशखबरी! UPSC ने निकाली कई मंत्रालयों में डायरेक्ट भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.