वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी। अग्निशमन विभाग की ओर से तीसरे दिन बुधवार को भी चेकिंग अभियान चलाया गया। चार टीमों ने कुल 20 कोचिंग सेंटर एवं ई-लाइब्रेरी की चेकिंग में 14 में खामियां मिलीं, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि गिलट बाजार स्थित राज काम्प्लेक्स में संचालित पीडब्ल्यू विद्यापीठ कोचिंग संस्थान की एक सीढ़ी बाधित मिली। वहीं भोजूबीर में कौटिल्य कोचिंग सेंटर बंद मिला। जबकि इसकी सीढ़ी पर एसी आउटलेट मिला। मोमेंटम कोचिंग सेंटर में ताला बंद था। सीढ़ी पर एसी आउटलेट मिला। पहड़िया में एलेन कोचिंग सेंटर में दो सीढ़ी पाई गई लेकिन छत का गेट बंद मिला। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में एक्शन शुरू: फायर ब्रिगेड की टीम को देख अंदर से बंद कर लिया गेट, तीन कोचिंग सेंटर सीलजांच की प्रक्रिया उन्होंने बताया कि पांड...