14 कॉल सेंटर से धोखाधड़ी का खेल, दिल्ली पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ किया; सरगना गिरफ्तार
नई दिल्ली, जून 12 -- दिल्ली पुलिस की शाहदरा जिला साइबर सेल ने एक इंटरस्टेट मैरिज फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नेटवर्क के मुख्य सरगना 30 साल के प्रदीप सिंह उर्फ प्रदीप साहू को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा का रहने वाला है। गिरोह से जुड़े अन्य गुर्गों के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है।फेसबुक पर शादी के फर्जी विज्ञापन डीसीपी आरपी मीणा के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह सोशल मीडिया विशेषकर फेसबुक पर शादी के फर्जी विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपी प्रदीप पिछले लगभग पांच वर्षों से यह नेटवर्क चला रहा था। उसने ग्वालियर, गुना, अयोध्या और आजमगढ़ जैसे शहरों में 14 फर्जी कॉल सेंटर स्थापित किए थे। यहां काम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.