बागपत, जून 8 -- बागपत। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा रविवार को जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ परीक्षा केंद्रों पर जुटनी शुरू हो गई थी। निर्धारित समय से करीब तीन घंटे पहले ही अभ्यर्थी केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे थे। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल तैनात रहा तथा अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। जांच के दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद...