देहरादून, अगस्त 3 -- जिस आयु में बच्चों के हाथों में किताबें और सपनों की उड़ान होनी चाहिए, उस उम्र में एक नाबालिग लड़की और लड़के की शादी की तैयारी ने सवाल खड़े कर दिए। रविवार को देहरादून के लक्ष्मण चौक इलाके में 14 वर्षीय किशोरी और मुजफ्फरनगर निवासी 17 वर्षीय किशोर के विवाह की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि दोनों नाबालिग शादी पर अड़े थे और उनके परिवारजन भी। लेकिन पुलिस और प्रशासन की टीम ने बाल विवाह रुकवाया तो वे पुलिस से ही भिड़ गए। मौके पर काफी हंगामा हुआ। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, समर्पण संस्था, चाइल्डलाइन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने समय रहते विवाह रुकवा दिया, लेकिन इसके बाद वहां हालात तनावपूर्ण हो गए। शादी की जिद पर अड़े थे दोनों नाबालिग नाबालिगों के परिजनों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए जम...