नई दिल्ली, फरवरी 10 -- इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की जमकर सराहना करते हुए उन्हें अब तक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बताया है। वैभव ने अपने बल्लेबाजी से कई दिग्गज क्रिकेटरों को प्रभावित किया और कई एक्सपर्ट उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला स्टार बता रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अंडर-19 विश्व कप में अपने क्रिकेट करियर की सबसे यादगार पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 80 गेंदों में 175 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत फाइनल जीतने में कामयाब रहा। लव फॉर क्रिकेट पॉडकास्ट में जोस बटलर ने कहा कि 14 साल में वह इतनी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहा है, तो 16, 18 या 20 साल की उम्र में वे कितने कमाल के होंगे, यह सोचकर उत्साहित हूं। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज...