14 किसानों को कृषि यंत्र किए गए वितरित
उरई, मई 31 -- जालौन। संवाददाता मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत नवीन गल्ला मंडी में आयोजित कार्यक्रम में लकी ड्रॉ के माध्यम से चयनित 14 किसानों को कृषि यंत्र एवं घरेलू उपयोग के विभिन्न उपहार वितरित किए गए। उपहार प्राप्त कर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में किसानों को मंडी समिति की योजनाओं की भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मंडी सचिव अंकित गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना का उद्देश्य किसानों को प्रोत्साहित करना और उन्हें मंडी व्यवस्था से जोड़ना है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज मंडी में बेचने के बाद व्यापारियों से सिक्स आर (रसीद) अवश्य प्राप्त करें। इसी के आधार पर किसानों का पंजीकरण होता है और उन्हें कृषक उपहार योजना जैसी लाभकारी योजनाओं में शामिल होने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.