हल्द्वानी, सितम्बर 9 -- हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 किलो से अधिक मात्रा में डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से यूपी का निवासी है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस की टीम चेकिंग पर थी। इसी दौरान खेड़ा-चोरगलिया रोड पर एक युवक बाइक से जाता दिखा। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 14.462 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया साथ ही वाहन को भी सीज कर लिया है। यह भी पढ़ें- हिमाचल जा रही 5 किलो अफीम सहित चार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अजय निवासी ग्राम देवलातल्ला, काठगोदाम व मूल शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...