बदायूं, जून 13 -- मूसाझाग। 14 किलो डोडा छिलका बरामद होने पर एक युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच शुरू कर दी है। मूसाझाग थाना क्षेत्र में सैजनी-म्याऊ रोड से एचपीसीएल प्लांट की ओर जाने वाले तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार को रोका। चालक ने अपना नाम संजीव पुत्र ओमप्रकाश निवासी बाबा कॉलोनी, सिविल लाइंस बदायूं बताया। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से प्लास्टिक के कट्टे में 14 किलो डोडा छिलका बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- 14 किलो डोडा छिलका संग युवक गिरफ्तार पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह डोडा छिलका म्याऊ क्षेत्र से लेकर आया था और उसे नोएडा ले जाकर बेचता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्...