कोडरमा, मार्च 11 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड के निरुपहाड़ी से सपही तक बन रही लगभग 14.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर बुधवार को पथ निर्माण विभाग के जेई और एई ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अधिकारियों को घेरते हुए निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क और पुल का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन शुरुआत से ही काम में भारी अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बार विभाग को इसकी शिकायत की गई, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मिट्टी युक्त बालू और धूल से भरी सफेद गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणव...