14 किमी के जर्जर रोड की बदलेगी सूरत, प्रस्ताव पास
लखीमपुरखीरी, जून 3 -- पसगवां ब्लाक क्षेत्र में कस्बा बरवर से भौनापुर , पतवन,मुल्लापुर होते हुए अजबापुर चीन मिल को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सड़क मार्ग के निर्माण से जुडा रीस्टीमेट स्वीकृत हो गया है। केंद्र सरकार से सड़क के लिए रीस्टीमेट स्वीकृत होने की सूचना से क्षेत्रीय निवासियों सहित अन्य राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने इससे जुड़ी फेसबुक पोस्ट कर जानकारी दी है। दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 व 730 ए को आपस में जोड़ने वाले लगभग 14 किलोमीटर लम्बा सड़क मार्ग विगत कई वर्षों से सफर करने वालों के लिए जी का जंजाल बना हुआ था। प्रत्येक चुनाव में सियासी मुद्दा बन वाला यह सड़क मार्ग नेशनल हाइवे 730 ए पर मैगलगंज - मोहम्मदी मार्ग के कस्बा बरवर से प्रारंभ होकर भौनापुर, पतवन,मुल्लापुर सहित कई गांवों से के बाद अजब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.