फतेहपुर, जून 11 -- फतेहपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावटी मसालों के प्रति अभियान चलाया गया। जिसके तहत पांच नमूने एकत्र करने के साथ ही 14 किग्रा हल्दी पाउडर व दो किग्रा रंग को सीज किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय बीएस कुशवाहा ने बताया कि रामगंज पक्का तालाब स्थित खाद्य मसालों के निर्माता एवं थोक विक्रेता नीतेश साहू की रघुनाथ एण्ड कम्पनी से हल्दी पाउडर और अपमिश्रक रंग का नमूना लेने के साथ ही 14 किग्रा हल्दी पाउडर, दो किग्रा रंग सीज किया गया। जबकि संतोष गुप्ता के ओम इण्टरप्राइजेज से मिर्च पाउडर, रामपुर बिन्दकी स्थित मसालों के निर्माता एवं थोक विक्रेता विष्णु अवस्थी के श्री बाला जी बाबा जी एग्रो फूड्स प्रालि हल्दी पाउडर के दो नमूनें एकत्र कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़ें- दस्तावेज न दिखाने पर ...