14 कर्मचारियों को डीआरएम ने किया सम्मानित
झांसी, जून 29 -- झांसी। मंडल रेल कार्यालय में सोमवार को एक समारोह हुआ। जिसमें डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने उत्कृष्ट कार्य पर 14 कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल में सुरक्षित एवं निर्बाध रेल संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्मचारियों की सतर्कता, सजगता एवं समय पर की गई कार्रवाई के कारण अनेक संभावित रेल दुर्घटनाओं को टाला जा सका तथा रेल संचालन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिला। ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। 14 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए 1,000-1,000 की नगद पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समें के. के. वर्मा, नैन सिंह, वी. के. गौतम, आदित्य कुमार, वीरेन्द्र कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.