फतेहपुर, मई 17 -- बिंदकी। भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री, प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री, विधायकों ने कार्यकर्ताओं को संगठन के विकास, विस्तार और खुद को काबिल बनाने की सीख दी। संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव में दमदारी दिखाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। प्रशिक्षण के 11 सत्र पूरे होने के बाद समापन किया गया। नगर के फरीदपुर मोड स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन छह सत्रों में महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी कमलावती, राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया था। अंतिम दिन प्रदेश मंत्री देवेश कोरी प्रशिक्षण में पहुंचे और कहा कि 14 करोड़ की सदस्यता वाला विश...