मोतिहारी, अप्रैल 30 -- मोतिहारी । मोतीझील के झील तट का 14 करोड़ की लागत से पर्यटकीय विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। रोइंग क्लब व गायत्री मंदिर घाट पर आयोजित शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि मोतिहारी की यह झील सिर्फ एक जलाशय नहीं है, बल्कि यह हमारे शहर की आत्मा है। वर्षों से यह हमारी संस्कृति, हमारी विरासत और हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा रही है। आज जब इसके पर्यटकीय विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, तो यह निश्चित रूप से हमारे शहर के भविष्य को एक नई दिशा देने वाला है।

परियोजना की विशेषताएँ रोइंग क्लब के इस योजना में आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी। जिसमें सुंदर घाट, व्यू प्वाइंट, वॉकिंग ट्रैक, लाइटिंग एवं म्यूजिक शो, बोटिंग, रेस्टोरेंट, चिल्ड्रे...