औरैया, अप्रैल 18 -- बेला, संवाददाता। जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार शाम बेला थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 14 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया, जिन पर करीब 40 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। चेकिंग के दौरान एक डंपर अत्यधिक ओवरलोड पाया गया, जिसे खनन अधिकारी औरैया द्वारा मौके पर ही सीज कर दिया गया। जांच में डंपर में करीब 93 टन मौरम लदी पाई गई, जो निर्धारित मानक से कई गुना अधिक थी। अधिकारियों ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए तत्काल कार्रवाई की। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि ओवरलोडिंग सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है और इससे सड़कें भी तेजी से क्षतिग्रस्त होती हैं। यह भी पढ़ें- अवैध मिट्टी खनन में कुशीनगर के दो डंपर व ट्रैक्टर सीज ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.