14 उच्च विद्यालयों के एचएम से मांगा उपयोगिता प्रमाण पत्र
बिहारशरीफ, अप्रैल 29 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले के 14 उच्च विद्यालयों के एचएम को शिक्षा विभाग ने अविलंब उपयोगिता प्रमाण पत्र (डीसी बिल) जमा करने का आदेश दिया है। स्थापना डीपीओ शंकर आनंद ने बताया कि इन स्कूलों ने वर्ष 2025-26 का उपयोगिता प्रमाण पत्र अब तक जमा नहीं किया है। इसके लिए एसएस बालिका, राणा बिगहा, सिलाव गांधी, बेन, नूरसराय, एकंगरसराय सुखदेव, राजगीर आरडीएच, बादी टेकनारायण और हरनौत उच्च विद्यालयों के एचएम को पत्र भेजा गया है। इसके साथ ही हरनौत, आस्थावां, गिरियक, रहुई और नूरसराय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को भी आदेश दिया गया है। (बिहारशरीफ से कौशलेन्द्र कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.