नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- HP Star Book Air 14 launch: लैपटॉप के लिए पॉपुलर ब्रांड एचपी अब एक नया लैपटॉप मॉडल लेकर आया है, जिसका नाम HP Star Book Air 14 है। कंपनी ने इसे चीन में लॉन्च किया है और वैश्विक बाजार में यह अलग नाम से बिकता है। जैसा की नाम से पता चलता है, इसमें 14 इंच की स्क्रीन मिलेगी। लैपटॉप की बैटरी लाइफ इसकी सबसे बड़ी खासियत है। कंपनी दावा कर रही है कि फुल चार्ज में यह 42.5 घंटे तक चल सकती है। इसके अलावा, यह नया मॉडल इंटेल कोर 5 320 प्रोसेसर और OLED टचस्क्रीन के साथ आता है।HP Star Book Air 14 की इतनी है कीमत कंपनी का कहना है कि चीन में इसे 5,299 युआन (लगभग 75,000 रुपये) में रिज़र्व कर सकते हैं। इसे चार कलर्स - स्टारी ब्लू, ऐश सिल्वर, पियोनी पिंक और कैंटालूप ग्रीन में खरीदा जा सकता है। चीन के बाहर, एचपी इसी मॉडल को OmniBook 5 14...