14 आदर्श सोलर गांवों में आज लगेगा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का विशेष शिविर
कटिहार, जुलाई 4 -- कटिहार, वरीय संवाददाता प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कटिहार जिले के चयनित 14 आदर्श सोलर गांवों में रविवार को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर संबंधित पंचायत सरकार भवनों में लगेगा, जहां ग्रामीणों को सोलर रूफटॉप लगाने, ऑनलाइन आवेदन, ऋण सुविधा और सरकारी सब्सिडी की जानकारी देने के साथ आवेदन भी लिए जाएंगे। योजना का उद्देश्य आवासीय घरों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर लोगों को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है।
योजना का विवरण विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार ने 29 फरवरी 2024 से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। इसका लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2026-27 तक एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है। योजना का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.