गाजियाबाद, अप्रैल 6 -- Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी से निकल रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) का 14 अप्रैल को उद्घाटन होने जा रहा है। एक्सप्रेसवे के दो खंड दिल्ली से लोनी और लोनी से बागपत वाहनों के लिए पहले ही खोले जा चुके हैं। देहरादून तक एक्सप्रेसवे शुरू होने से गाजियाबाद के लोगों को भी काफी सहूलियत मिल सकेगी। लोग जाम में फंसे बिना आसानी से देहरादून पहुंच सकेंगे। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को सहारनपुर में एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं। एनएचएआई के अधिकारी उद्घाटन की तैयारी में जुट गए हैं। यह भी पढ़ें- 213 KM दूरी 2.5 घंटे में होगी पूरी, इस दिन शुरू होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.