नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- ज्योतिष गणना के मुताबिक जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, तो उसे संक्रांति कहते हैं। इस वक्त सूर्य मीन राशि में हैं। सूर्य के धनु और मीन राशि में रहने पर खरमास लगता है। अभी खरमास जारी है और इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। लेकिन 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ खरमास की समाप्ति हो जाएगी और उस दिन से शुभ कार्य किए जा सकते हैं। 14 अप्रैल के दिन सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में स्थित होंगे। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का मेष राशि में गोचर अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है, खास बात यह है कि इसी दिन बैसाखी का पर्व भी मनाया जाएगा। मेष राशि को राशि चक्र की पहली राशि माना जाता है और इसके स्वामी मंगल ग्रह हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कुछ ...