14 अप्रैल को मनाया जायेगा सतुआनी पर्व
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सत्तू संक्रांति सतुआनी का पर्व 14 अप्रैल को मनाया जायेगा। इसी दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन एक माह के खरमास की समाप्ति हो जाएगी।पंडित प्रभात मिश्र ने बताया कि इस दिन लोग अपने घर के कुलदेवता की पूजा करते हैं। देवता को आटा, सत्तू, आम्रफल, शीतल पेयजल, पंखा अर्पित करने की परंपरा है। उन्होंने बताया कि इस मास का एक नाम मधुमास भी है। मान्यता है कि इस दिन अपने पितरों को तर्पण कर उनके निमित सुविधानुसार दान भी किया जाता है। सूर्य के मेष राशि में परिवर्तन करने यानि मेष संक्रांति होने के कारण यह ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होता है। अश्विन नक्षत्र, मेष राशि में सूर्य 14 अप्रैल को दिन के 11:25 बजे प्रवेश करेंगे। मान्यता है कि सौर नववर्ष का आरंभ भी इसी दिन से होता है।इसी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.