काशीपुर, अप्रैल 12 -- दीप पाठक, काशीपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समाज समिति काशीपुर द्वारा 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली भव्य आंबेडकर संदेश शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को मुख्य बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। संस्थापक जितेंद्र देवांतक ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए समिति के कार्यकर्ता पिछले डेढ़ माह से लगातार जुटे हुए थे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को न केवल शोषित वंचित समाज, बल्कि पूरे समाज तक पहुंचाना है, ताकि समानता और अधिकारों का संदेश जन-जन तक पहुंचे। समिति के अध्यक्ष सुक्लेश कुमार आजाद ने बताया कि इस बार शोभायात्रा में आसपास के क्षेत्रों से विभिन्न रथों को आमंत्रित किया गया है। इनमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.