रिषिकेष, अप्रैल 12 -- पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर रविवार को डोईवाला नगर पालिका सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा उत्तराखंड के विकास को नई गति देगा। दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटें। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट उत्तराखंड को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.