बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- 14 अप्रैल को धूमधाम से मनेगा बिमिम्स का स्थापना दिवस तैयारियों को लेकर प्राचार्य ने की बैठक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुआ मंथन पावापुरी, निज संवाददाता। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (बिमिम्स) यानि पावापुरी मेडिकल कॉलेज का स्थापना दिवस 14 अप्रैल को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। प्राचार्य प्रो. डॉ. सर्विल कुमारी ने इसकी तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. जकी अनवर जमां ने बताया कि इसके लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। बैठक में अतिथियों के स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संस्थान की उपलब्धियों की प्रस्तुती, मंच संचालन तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ. राजेश नारायण ने बताया कि मुख्य अतिथि बिहार स्वास्थ्य ...