रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- पंतनगर। मंगलवार सायं अंबेडकर पार्क में भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस समारोह समिति, पंतनगर की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जयंती समारोह के तहत 13 अप्रैल को बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इससे नई पीढ़ी को बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान से अवगत कराया जा सके। बैठक में नफीस खान, राम आशीष, प्रदीप कुमार, बुन्ना कुमार, अशोक कुमार सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.